
शिव सेना ने अर्पित की डाँ. प्रियंका रेड्डी को श्रद्धांजलि
फोटोः डीडी 9
कैप्शन : डाँ. प्रियंका रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित करते शिवसैनिक।
शिव सेना ने अर्पित की डाँ. प्रियंका रेड्डी को श्रद्धांजलि
शिव शक्ति का जाप करेगें, अपनी रक्षा आप करेगें : गौरव कुमार
संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। शिव सेना ने गोविंदगढ स्थित शिव सेना मुख्यालय में आज साय 7 बजे डाँ. प्रियंका रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार ने कहा की दुष्कर्म व हत्या की लगातार घटनांए बढ़ रही है। जिस पर सरकार को कठोर निर्णय लेना चाहिए। इन आरोपीयों को फांसी की सजा देनी चाहिए। देश की महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्हें अपनी रक्षा स्वयं करनी होगी। इसके लिये शिव सेना ने एक नारा भी दिया कि ‘‘ शिव शक्ति का जाप करेगें, अपनी रक्षा आप करेगें ’’। शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार ने जानकारी देते हुये बताया की शिव सेना मुख्यालय में स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। उन्होंने कहा की शिव सेना देश की बहु बेटियों के साथ है। उन्होंने कहा की आरोपीयों को तत्काल फांसी की सजा देनी चाहिए ताकी यह घिनौना अपराध कोई न करे। इस अवसर पर शिवसेना के शिव नारायण, विकास सिंह, वासु परविंदा, मनीष राणा, विकास राजपूत, मनोज सरीन, शुभनिश, विजय गुलाटी, पंकज तायल, हर्ष सिंघल, रोहित बेदी, अमित कर्णवाल, मनोज वोहरा, अमन आहूजा आदि मौजूद थे।